उत्तराखंड

महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से भेंट

सोहन लाल (संवाददाता) आशु (संवाददाता) हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी) महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से भेंट

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी शंकर करौली महाराज ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी का चित्र भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर स्वामी करौली शंकर महाराज का स्वागत किया। भेंट के दौरान दोनों संतों ने कुंभ मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रयागराज की तर्ज पर सभी अखाड़ों के सहयोग से हरिद्वार कुंभ मेल को दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ मेले में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रही हैं। कुंभ मेले के दौरान संत महापुरूषों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए अखाड़ा परिषद द्वारा कुंभ मेला प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने कहा कि श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज विद्वान संत हैं और सनातन जगत को एकजुट करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्य और भव्य रूप से संपन्न होने वाले हरिद्वार कुंभ मेले में सभी अखाड़ों के संत महापुरूष श्रद्धालु भक्तों को धर्म और अध्यात्म के प्रति जागरूक करेंगे। कुंभ मेले के दौरान अखाड़ों की और से सेवा कार्यो का संचालन भी किया जाएगा। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत दिनेश गिरी, महंत केशव पुरी, महंत हरगोविंद पुरी, महंत राज गिरी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी आशुतोष महाराज आदि संतजन भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button