उत्तराखंड

जर्जर संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री और डीएम को भेजा पत्र

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। भाजपा नेता एवं अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पत्र भेजकर ज्वालापुर विधानसभा और भगवानपुर विधानसभा को जोड़ने वाले जर्जर संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की है। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। यह सड़क करीब 20 से 25 गांवों के हजारों ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख माध्यम है।

सड़क की जर्जर हालत के चलते ग्रामीणों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और जल्द से जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही निर्माण कार्य के लिए आवश्यक बजट भी स्वीकृत किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button