उत्तराखंड

भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

कलयुग दर्शन (24×7)

रजत कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को पुराने रानीपुर मोड़ पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार और मंत्रियों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि सरकारी धन के इस्तेमाल और मंत्रियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश की जनता के सामने तथ्यों के साथ स्थिति स्पष्ट करें। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। इसलिए उन्हें अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर लग रहे आरोपों की स्वतंत्र जांच करानी चाहिए। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि यदि सरकार विकास कार्यों का श्रेय लेती है तो उसे सरकारी धन के खर्च का हिसाब देने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पार्षद विवेक भूषण विक्की, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राजपूत, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैश खुराना और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व विपक्ष से सवाल पूछने में जितनी तत्परता दिखाता है, उतनी ही तत्परता अपने मंत्रियों से जवाब मांगने में भी दिखाए।

यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, विवेक जागरिया, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अंजू द्विवेदी और बीएस तेजियान ने कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्रियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच करानी चाहिए। साथ ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोष सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। हस्ताक्षर अभियान में पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर एवं विशाल प्रधान, महानगर कांग्रेस महासचिव आरिफ पीरजी, ज्वालापुर के पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, सरिता शर्मा, महानगर कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष अरुण चौहान, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब खान, सोनू शर्मा और बन्नी ठाकुर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button