उत्तर प्रदेश

शिवम हत्याकांड: प्रशासन को दिया दो दिनों का समय, दो दिनों में गिरफ्तारी न हुई तो होगा हाइवे जाम

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

नागल। आठ फरवरी को बिहारीगढ़ के शिवालिक फार्म में जमीनी विवाद के दौरान हुई फायरिंग में मौके पर हुई युवक शिवम राणा की मौत के बाद गुरुवार को साधारणसिर में आयोजित शोक सभा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। शोकसभा के बाद सभा स्थल पर ही हुई पंचायत में पुलिस की सुस्त कार्यशैली पर रोष जताया गया। युवकों ने जहां भारी रोष देखा गया, वहीं जिम्मेदार लोगों ने शांति से हल निकालने की बात कहते हुए एसपी देहात से फोन पर वार्ता कर दो दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि रविवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो सोमवार को हाईवे जाम किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शोकसभा से स्थानीय पुलिस नदारद रही। पंचायत की समाप्ति के बाद पहुंचे थाना प्रभारी राजकुमार चौहान को भी लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। लोगों का कहना था कि पुलिस अधिकारी रोजाना दो दिन का समय मांग लेते हैं, 11 दिनों बाद भी आज तक एक भी नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। कहा कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से मिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं लेकिन पुलिस अधिकारी केवल आश्वासन ही दे रहे हैं।

बता दें कि आठ फरवरी को बिहारीगढ़ के शिवालिक फार्म में जमीनी विवाद के चलते हुई फायरिंग में गोली लगने से शिवम राणा की मौत हो गई थी शिवम के पिता प्रदीप राणा ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी बिहारीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने मुख्य चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लेकिन आज तक पुलिस एक भी नाम जद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है जिस कारण लोगों में भारी रोष है। पंचायत में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा, कांग्रेस नेता सायन मसूद, भाकियू तोमर युवा विंग के जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी, उपाध्यक्ष नीरज राणा, योगेंद्र राणा, सुरेश राणा, योगेश राणा, अजय राणा, जितेंद्र राणा बाबा, व्यापारी नेता मोहित गोयल, कुलदीप राणा, प्रवीण राणा आदि शामिल रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button