खेलो ने दी युवाओं को नई दिशा: चौधरी नीरपाल सिंह

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
मवाना। मवाना के आईसीएल मार्शल आर्ट्स और फिटनेस स्टूडियो में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल (खेल प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य चौधरी नीरपाल सिंह का आईसीएल के सीईओ आर के भारत ने बुके एवं संविधान की स्थापना बुक देकर स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से युवाओं का खेलो के प्रति बहुत रुझान बढ़ा है। युवाओं ने खेलो में अपना भविष्य खोजा है, जिसमें उन्हें कामयाबी भी मिली है। खेलो से बच्चों को नई दिशा,ऊर्जा मिल रही है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर ला रहे है।

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव और ग्रैपलिंग कुश्ती के प्रदेश अध्यक्ष चौ नरेन्द्र पंवार ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से भी बचा रहे है। बैठक के दौरान भारतवर्ष में संचलित डाॅ. बी आर अम्बेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन और देश में खेलों की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चर्चा की गई। इस दौरान आर. के. भारत सीईओ – आईसीएल इंडियन कॉम्बैट लीग,सुमित चौहान( राष्ट्रीय मुक्केबाज) कुलदीप कुमार (राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी) आदि उपस्थित रहे।

[banner id="7349"]



