उत्तराखंड

नारकोटिक दवाइयों के सुरक्षित भंडारण एवं उनके स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप से करना होगा अपडेट: ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती

कलयुग दर्शन (24×7)

हिमांशु (संवाददाता)

हरिद्वार। श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन द्वारा हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित एक होटल में क्षेत्र के केमिस्टों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बैठक में प्रतिभाग कर बैठक का संचालन किया उन्होंने मुख्य रूप से दवाओं के सुरक्षित रखरखाव सरकारी नियमों के पालन और समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प पर चर्चा की गई। नियमों का पालन और पारदर्शिता अनिवार्य बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया की मेडिकल संचालकों को नारकोटिक नशीली पर्दाथ से संबंधित दवाओं के सुरक्षित भंडारण और उनके स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों के संधारण में मेडिकल संचालकों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहां की मेडिकल स्टोर संचालक अपने मेडिकल स्टोर को ईमानदारी से संचालन कर अपने क्षेत्र एवं देश में नसे के विरुद्ध चल रही मुहिम में अहम भागीदारी निभा सकते हैं।

मेडिकल संचालकों को बिना प्रिस्क्रिप्शन के नारकोटिक्स दवाइयां ग्राहकों को नहीं देनी चाहिए। इस तरह का कार्य कर कर मेडिकल स्टोर संचालक युवाओं को नशे की लत से बचा सकते हैं। श्यामपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत ने संचालकों से नशा मुक्ति अभियान में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक युवाओं को नशे की लत से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी मेडिकल संचालकों एवं सदस्यों से अपील की कि वे चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा बनाए रखें और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्य करें। उन्होंने कहा कि हम औषधि विभाग को पूर्ण रूप से विश्वास दिलाते हैं कि हम चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा को पूर्ण रूप से बनाए रखने में औषधि विभाग एवं पुलिस का सदैव सहयोग करेंगे।इस अवसर पर औषधि निरीक्षक अनीता भारती श्यामपुर कोतवाली के उप निरीक्षक मनोज रावत एवं क्षेत्र के कई मेडिकल संचालक उपस्थित रहे डॉ. बी.के. विश्वास, गौतम सिंह,अमरनाथ, सत्यम सैनी, गगन कर्णवाल, मनीष, श्रीकांत, गौरव, अरमान अंसारी आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button