उत्तर प्रदेश

डॉ अम्बेडकर के विचारों को समझने की जरूरत: मौ शौकिन अल्वी

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। हर वर्ग समाज एकता फाऊंडेशन सहारनपुर ट्रस्ट के कार्यालय पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती संस्था के सभी सदस्यों ने बड़े हर्ष उल्लास से मनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकिन अल्वी जी ने बताया कि हमें बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलते रहना है जैसे के बाबा साहब ने नारे दिए थे, शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो, जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए, मन की स्वतंत्रता ही वास्तविक स्वतंत्रता है, हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं। छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते अधिकार वसूल करना होता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार कोरी, आजाद, सरदार महेंद्र सिंह, हैदर अली, इजहार व भारत मालियन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button