थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मुकदमें में 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अन्सारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाछित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में वांछित आमिर पुत्र इन्तजार निवासी ग्राम बोन्दकी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को बडी लाईट नाजिरपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया।

वादिया की लिखित शिकायत बाबत अभियुक्त आमिर पुत्र इन्तजार निवासी ग्राम बोन्दकी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर आदि द्वारा वादिया की पुत्री का रास्ता रोककर नशीला पदार्थ सुंघाकर बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध मे थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0137/2026धारा191(2)/64(1)/123/126(2)/115(2)/352/351(3)बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



