उत्तर प्रदेश
एसएसपी के निर्देश पर जनकपुरी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, बहादरपुर से आरोपी को दबोचा

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बहादरपुर से आरोपी अमित पुत्र राजपाल को गिरफ्तार किया।

पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नीरज पुत्र श्याम सिंह सहित अन्य के खिलाफ थाना जनकपुरी में मु0अ0सं0 64/26 के तहत बीएनएस की धाराओं व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



