प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ा विरोध, पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। अधीक्षण अभियंता आर एस वर्मा से अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में सर्वदलीय पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल मिला और नगर में अधिकतर जगहों पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर जो लगा दिए गए हैं।इन मीटर लगने की वजह से सहारनपुर वासियों को अत्यधिक कठिनाई हो रही है 200 रु या 300 रु बिल होने पर भी मीटर की लाइट बंद कर दी जाती है। विद्युत विभाग में संपर्क करने पर ओर पैसे जमा करवाने पर भी एक या दो दिन तक भी चालू नहीं होती इस समस्या को जब निचले स्तर के अधिकारियों से कहा गया तो उनके द्वारा कहा गया के एडवांस में दो या तीन हजार रुपए जमा करवा कर रखो एक गरीब परिवार चलाने वाला जो अपना घर ही बड़ी कठिनाई से चलाता है।

वह एडवांस पैसे कैसे जमा करवा सकता है। उन्होंने ज्ञापन में मांग रखी कि तत्काल प्रीपेड स्मार्ट मीटर उतरवाकर पुराने वाले मीटर लगवाने की कृपा करें जिससे आ रही समस्याओं से सहारनपुर नगर की जनता को निजात मिल सके अधीक्षण अभियंता आर एस वर्मा ने कहा जल्द ही इस समस्या का निस्तारण किया जाएगा। आई आई टी के इंजीनियर इसकी जांच कर रहे है जल्द ही समस्या का हल निकाल दिया जाएगा। इस मौके पर पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद इमरान सैफ़ी, पार्षद नितिन जाटव, पार्षद राजीव अन्नू, पार्षद फराज अंसारी आदि मौजूद रहे।



