उत्तराखंड

शिव भक्ति से होती है मोक्ष की प्राप्ति: स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। जस्साराम रोड़ स्थित श्री जगद्गुरू उदासीन आश्रम के 55 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि ने कहा कि शिव महापुराण कथा के श्रवण से सभी पाप, विकार और अज्ञानता नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति से मनुष्य को भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। जिससे वह श्रेष्ठतम स्थिति को प्राप्त करता है। कथाव्यास पंडित लक्ष्मी नारायण शास्त्री ने श्रद्धालु भक्तों को माता पार्वती और भगवान शिव के विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए अत्यंत कठोर तपस्या की।

इस दौरान उन्होंने अन्न-जल का त्याग कर दिया। उनकी इस भक्ति की परीक्षा लेने के लिए भगवान शिव स्वयं एक बटुक ब्रह्मचारी के रूप में उनके आश्रम पहुंचे और शिवजी की ही निंदा करने लगे। माता पार्वती ने क्रोधित होकर ब्रह्मचारी को वहां से जाने को कहा और अपने संकल्प पर अडिग रहीं। माता पार्वती के अटल प्रेम और सच्ची भक्ति को देखकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग प्रेरणा देता है कि यदि मन में अटूट विश्वास, निष्काम भक्ति और सच्चा प्रेम हो, तो ईश्वर को भी प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य यजमान कान्ता दुग्गल, नितिन दुग्गल, तरूण तुग्गल, चीतेश दुग्गल ने सभी संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, साध्वी नाराण गिरी, भावना सखेड़ी, महेन्द्र सेठी सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button