प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर अमल करें देशवासी: महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। जूना अखड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत तरक्की की नई ऊंचाईयों को छू रहा है और भारत जल्द ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोगों ने पेट्रोल डीजल का उपयोग कम कर दिया है और सोने की खरीददारी भी कम कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतवासी को प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमल करना चाहिए और शादी विवाह में सोने की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। पेट्रोल डीजल बचाने के लिए सरकारी बसों और ट्रेनों में यात्रा करनी चाहिए। जिससे मंदी के दौर से निपटने में सरकार सफल हो सके।

स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि देश को पहली बार नरेंद्र मोदी जैसा जनता का भला सोचने वाला प्रधानमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसे देखते हुए भारत जल्द ही विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होकर पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन होना है। कुंभ मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहतर व्यवस्थाएं कर रहे हैं। जिससे संतों और श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।



