उत्तराखंड

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

महंगाई के खिलाफ शिवालिक नगर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन भी किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों से आम जनता की कमर टूट चुकी है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है, जबकि घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतें बढ़ने से परिवारों और छोटे कारोबारियों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है और देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी। कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया संबोधित विरोध प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, रानीपुर से पूर्व प्रत्याशी राजबीर चौहान, महिला कांग्रेस नेत्री विमला पांडेय, पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, तेलूराम प्रधान, मनोज धनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल, ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी और शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, डॉ. संजय पालीवाल, ओपी चौहान, रवीश भटीजा, कैलाश प्रधान, सतीश दाबडे, सीपी सिंह, सोम त्यागी, रानीपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सैनी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि, महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव, अजय मुखिया, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, दाता राम चौहान, डॉ. दिनेश पुंडीर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button