जाट और गुर्जर समाज पर टिप्पणी को लेकर भड़के चौ नीरपाल सिंह, राजकुमार भाटी मांगे सार्वजनिक माफी

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने एक कार्यक्रम के दौरान ये कहकर कि जाट पत्नियों कई कई पति रखती है, पूरे जाट समाज पर उंगली उठाई है। नारी जाति का अपमान किया है जो घोर निंदनीय है। राजकुमार भाटी अपने इस घिनौने बयान पर तुरंत सार्वजनिक रूप से तुरंत माफी मांगे।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि भाटी के इस ब्यान से जाट समाज में बहुत रोष फैल रहा है और गुर्जर समाज की महिलाओं में भी बहुत रोष है। राजकुमार भाटी ने न केवल जाट समाज का अपमान किया है बल्कि गुर्जर समाज का भी अपमान ये कहकर किया है कि गुर्जर समाज की पत्नियां भी कई कई पति रखती है। ऐसी घृणित सोच वाले व्यक्ति पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भी राजकुमार भाटी के इस घिनौने बयान को गंभीरता से लेना चाहिए।यदि भाटी ने माफी नहीं मांगी तो जाट समाज के लोग सड़कों पर आंदोलन करेंगे।



