उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर चेकिंग के दौरान पांच शातिर जेबकतरे गिरफ्तार, हथियार व 7800 रुपये बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग एवं गश्त अभियान के दौरान देवबंद पुलिस ने पांच शातिर जेबकतरों और टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे .315 बोर, दो चाकू, एक छुरी, 7800 रुपये की नकदी तथा जेब काटने में इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लेड के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवबंद संदीप बालियान के नेतृत्व में 28 अगस्त 2026 को पुलिस टीम रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवबंद क्षेत्र से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिन्दर पुत्र कालू निवासी ग्राम घसौली, थाना कांधला, जनपद शामली, सूरज पुत्र महिपाल निवासी घसौली, थाना कांधला, जनपद शामली, सुरेन्द्र पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम दरियापुर, थाना ककरोली, जनपद मुजफ्फरनगर, राजकुमार पुत्र मेहरू निवासी ग्राम दरियापुर, थाना ककरोली, जनपद मुजफ्फरनगर तथा शाहिद पुत्र लतीफ निवासी ग्राम लहबोली, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग दो अवैध देशी तमंचे .315 बोर, दो अवैध चाकू, एक अवैध छुरी और कुल 7800 रुपये की नकदी बरामद की। इसके अलावा जेब काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लेड के टुकड़े माचिस की डिब्बियों में रखे मिले। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान का इस्तेमाल जेब काटने और टप्पेबाजी की घटनाओं में किया जाता था। पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, चौकी प्रभारी खानकाह, उपनिरीक्षक लोकेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी मंगलौर रोड, उपनिरीक्षक रवि वर्मा, चौकी प्रभारी भायला तथा हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, सन्दीप कुमार, विपिन कुमार और कांस्टेबल बृजेश कुमार, सन्दीप कुमार, मेघराज, पवन सिरोही, श्रीकृष्ण, संजय कुमार एवं मोहम्मद शानिब शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button