सपा महानगर उपाध्यक्ष बने सरदार कंवलजीत सिंह राजू
हाजी नवाब अंसारी और अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सरदार कंवलजीत सिंह राजू को महानगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपा। महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी ने कहा कि सरदार कंवलजीत सिंह राजू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से लगातार पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही वह नगर के व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिख समाज को केवल वोटर के रूप में इस्तेमाल किया है।

राजनीति में भागीदारी और सम्मान के नाम पर सिख समाज के साथ छल किया गया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर नगर का सिख समाज राजनीति में अपना प्रतिनिधित्व और सरकार में भागीदारी चाहता है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सिख समाज को विशेष सम्मान और राजनीतिक भागीदारी देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सरदार कंवलजीत सिंह राजू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सरदार परमीत सिंह, इजहार राजा, शुभम वर्मा, गौरव, रवि यादव, सरदार जोगिंदर सिंह, शुभम थापा आदि मौजूद रहे।



