रिक्शा टकराने को लेकर विवाद, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने विवाद के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान सब्जी मंडी पुल के पास रिक्शा टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर राहगीरों के साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़े पर आमादा थे। इससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए नदीम पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी रसूलपुर तथा सचिन पुत्र राजेश निवासी पुवारका, जनता रोड, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/135/170 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की।



