उत्तराखंडराजनीति

विपक्ष का सरकार पर बड़ा हमला, भाजपा राज में नौकरशाह चला रहे हैं सरकार

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

उत्तराखंड में नौकरशाही को लेकर विपक्ष, प्रदेश सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार मुख्यमंत्री धामी नहीं चला रहे हैं, बल्कि सरकार नौकरशाह चला रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश में नौकरशाही के हावी होने की बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नौकरशाहों का जिक्र करते हुए कहा है कि वही मुख्यमंत्री के लिए काम कर रहे हैं और सरकार चला रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष का यह इशारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर के भी है। उन्होंने इशारों-इशारों में साफ किया है कि प्रदेश में ज्वलंत मुद्दों पर नौकरशाह जनता की सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

विपक्ष के बड़े नेता की ओर से इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि इस पर सत्ता पक्ष ने विपक्ष की ओर से इन सवालों को गंभीरता से नहीं लिया है। सत्ता पक्ष का कहना है कि कांग्रेस जनता में भ्रम फैला रही है।

चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष की ओर से आमतौर पर तमाम विषयों को लेकर नौकरशाही पर सवाल उठते रहे हैं। प्रदेश में विपक्ष के बड़े नेता की ओर से उठाए गए सवाल पर अब कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

उद्यान घोटाले को लेकर कांग्रेस हमलावर, कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर हो कार्यवाही। उद्यान विभाग में फलदार पौधों की खरीद फरोख्त में आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला पाया गया है। यह रकम पौधों की दरों में मनमाने तरीके से बढ़ोतरी कर सब्सिडी के रूप में इधर से उधर की गई है। यही नहीं एक नर्सरी का तो दूसरे पैन कार्ड पर नया खाता खुला और एकाएक उसमें करीब सवा करोड़ रुपये जमा कर दिए गए। इसपर न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश जारी किए थे जिसके बाद सीबीआई जांच के दौरान विभाग के पूर्व निदेशक एचएस बवेजा समेत 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई ने उनकी संपत्ति की जांच करनी भी शुरू कर दी है।

सीबीआई की जांच के बाद से ही कांग्रेस कृषि एवम उद्यान मंत्री गणेश जोशी पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है की जांच के घेरे में गणेश जोशी को भी आना चाहिए क्युकी वो कैबिनेट मंत्री है और उनकी नाक के नीचे ऐसा कैसे हो गया। उन्होंने कहा की शक इसलिए होता है क्युकी जब हाई कोर्ट ने डिसीजन दिया की इसकी सीबीआई जांच होनी चाइए तब मंत्री और मंत्री का विभाग सुप्रीम कोर्ट चला गया और डाट खाकर वापस आए हैं और आज कह रहे हैं की जीरो टॉलरेंस है कार्यवाही होगी। माहरा ने कहा की सबसे पहली कार्यवाही गणेश जोशी पर होनी चाहिए क्युकी वो कैबिनेट मंत्री हैं उनकी ज्यादा जिम्मेदारी है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button