उत्तराखंड

यमुनोत्री: जानकीचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से बड़ी पार्किंग, पुरोहित सभा कक्ष, मंदिर समिति का जनरेटर, स्ट्रीट लाइट हुई क्षतिग्रस्त

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

यमुनोत्री के जानकीचट्टी क्षेत्र में गत रात्रि में करीब 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से श्री यमुनोत्री धाम में नदी के किनारे बने शौचालय बहने लगे, पुरोहित सभा के कक्ष आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने लगे, मंदिर समिति का जनरेटर व स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त होने के साथ मंदिर प्रंगण के निचले क्षेत्र में मालवा आया है।

इसके अतिरिक्त जानकीचट्टी राम मंदिर में पर्यटन विभाग का पंजीकरण केंद्र क्षतिग्रस्त हुआ है।

जानकीचट्टी बड़ी पार्किंग में पानी व मलवा आने से 1-2 मोटर साईकिल व 1-2 खच्चर बहने तथा 2 मैक्स गाडियों की मलवे मे फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुयी है।

पुलिस, एसडीआरएफ व प्रशासन के कार्मिको द्वारा जानकीचट्टी में नदी के तटवर्ती क्षेत्र के भवनों को रात में ही खाली करवा कर प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया था।

यमुना नदी के किनारे आस-पास के क्षेत्र राना चट्टी, हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी, पाली गाड़ में पुलिस संचार माध्यम से रात्रि में ही लोगों को सतर्क कर दिया गया था।

किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। वर्तमान में यमुना नदी का जलस्तर सामान्य है।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। जानकीचट्टी में होटल शुभम पैलेस के सामने कटाव होने से रोड पर दरारें आ गयी है।

उक्त स्थान पर सुरक्षा की दृष्टि से दोनों तरफ से यातायात के आवागमन को रोका गया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button