उत्तराखंड

रुड़की: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माधोपुर ग्राम में हुई घटना को लेकर तहसील परिसर में कांग्रेस नेताओ के साथ किया धरना प्रदर्शन

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

रूडकी तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की हैं।

वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माधोपुर में वसीम नाम के युवक की मौत के मामले में कहा कि जिस तरह से गोकशी के नाम पर युवक की हत्या कर दी गई वह बहुत निंदनीय है।

उन्होंने स्वामी यतीश्वरानंद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दंड देने का अधिकार न्याय पालिका को है और भाजपा के संत स्वामी ने युवक की मौत पर कहा कि उसे गोली मार देनी चाहिए थी। इस तरह का बयान देना उचित नहीं है।

वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि शान्तरशाह में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को दो माह का समय बीत गया है। आरोपी का नाम भी पता है। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाए।

बीजेपी वाले ऐसी घटनाओं को छुपा रहे हैं। जहां बीजेपी शासित राज्य हैं। वहां कुछ नहीं बोलते तथा जहां पर भाजपा राज्य शासित राज्य नहीं है वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाने की बात करते हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button