उत्तराखंड

ब्रजवासी सामाजिक संस्था ने किया वार्षिकोत्सव का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। बृजवासी सामाजिक संस्था भेल के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बृजवासी परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, गायन एवं वाद्य यंत्र प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गौतम, विशिष्ट अतिथी राजकुमार, सुदीप सलूजा, हरि सिंह मीणा, के.पी. सिंह, आलोक शर्मा, रोहित वार्ष्णेय, ध्रुव कुमार गुप्ता, पूर्व भेल महाप्रबंधक राजीव रसिया एवं भेल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक अभिलाष सिसोदिया ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा प्रदर्शन का साहस विकसित करने वाला बताया।

मंच संचालन विष्णु शर्मा एवं आशुतोष शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक यशोदा नंदन ओझा एवं चंद्रवीर सिंह, अध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी, उपाध्यक्ष महेश गौतम एवं गजेंद्र सिंह, ऑडिटर कुंवर वैभव शाह, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक रणवीर सिंह, सचिव जितेंद्र चहर, पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपेंद्र एवं अरुण कुमार गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य मनवीर तोमर, संजय कुमार, हरीश सारस्वत, महेंद्र लोधी, हिमांशु सारस्वत, कैलाश धाकड़, गोविंद सारस्वत, आशीष शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button