उत्तराखंड

कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सड़कों-फुटपाथों से लेकर पुल और स्नान घाटों तक होंगे विकास कार्य

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मेला प्रशासन की ओर से शहर की सड़कों, फुटपाथों, पुलों, स्नान घाटों और आंतरिक गलियों के सुधार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को मेला सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ मेले के लिए स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। मेलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन का मुख्य फोकस कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर है। उन्होंने कहा कि अधिकांश कार्यों को नवंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि कुछ कार्य मानसून समाप्त होने के बाद गति पकड़ेंगे। पुराने दिल्ली-नीति पास मार्ग समेत कई सड़कें होंगी चकाचकलोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुंभ मेला-2027 के लिए पुराने दिल्ली-नीति पास राज्य मार्ग सहित हरिद्वार शहर के विभिन्न आंतरिक मार्गों का बिटुमिनस कंक्रीट से नवीनीकरण प्रस्तावित है। इसके साथ ही कई स्थानों पर फुटपाथों का निर्माण भी कराया जाएगा। हर की पैड़ी से ललतारों सेतु तक की गलियों के सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी स्वीकृत किया गया है। इससे कुंभ के दौरान इस प्रमुख धार्मिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही को और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

ऋषिकेश में भी सड़कों के सुधार की तैयारीकुंभ की तैयारियों के तहत ऋषिकेश क्षेत्र में भी सड़क सुधार के कई कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें ऋषिकेश-भानियावाला मार्ग के किलोमीटर एक और दो के शहरी हिस्से में बीसी से सड़क सुधार तथा आईडीपीएल कैनाल गेट से सिटी गेट तक मार्ग के सुधार का कार्य शामिल है। मेलाधिकारी के अनुसार कुछ कार्यों में निविदा प्रक्रिया दोबारा कराई जा रही है, जबकि कुछ काम मानसून समाप्त होने के बाद शुरू किए जाएंगे। 90 मीटर का दो लेन पुल बनेगा, स्नान घाट का भी निर्माणसिंचाई विभाग से जुड़े कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी एवं पुरानी गंग नहर साईफन के डाउनस्ट्रीम में 90 मीटर स्पान के कंपोजिट स्टील गर्डर दो लेन सेतु का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा बहादराबाद विकासखंड में वैरागी कैंप चैनल पर स्नान घाट का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने की निर्धारित समयसीमा 30 नवंबर 2026 बताई गई है। समयसीमा और गुणवत्ता पर रहेगा प्रशासन का जोरमेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ मेला-2027 से जुड़े सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराने के साथ उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पत्रकार वार्ता में अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मंजीत सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button