उत्तराखंड

क्षतिग्रस्त सड़कों का जल्द से जल्द पुर्ननिर्माण कराया जाए: महंत साधनानंद

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित झालावाड़ गुजरात आश्रम के परमाध्यक्ष एवं अग्नि अखाड़े के सचिव महंत साधनानंद महाराज ने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का जल्द से जल्द पुर्ननिर्माण कराने की मांग की है। महंत साधनानंद महाराज ने कहा कि क्षेत्र की तमाम सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कुंभ मेला शुरू होने में मात्र चार माह शेष हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला कार्र्याे के नाम पर लीपापोती की जा रही है। संत बाहुल्य क्षेत्र में सड़कें क्षतिग्रस्त होना चिंता का विषय है। क्षतिग्रस्त सड़कों की वजह से श्रद्धालुओं, संतों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

महंत साधनानंद ने कहा कि कुंभ मेला सनातन का बड़ा आयोजन है। जिसमें लाखों संत और करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसलिए कुंभ मेले को देखते हुए सरकार और मेला प्रशासन को जल्द से सड़कों का पुर्ननिर्माण कराना चाहिए। जिससे श्रद्धालुओं और संतों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि सड़कों की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो संतो का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा।

Related Articles

Back to top button