उत्तराखंड

गर्भवती पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। गर्भवती पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। पथरी पावर हाउस के बैराज से उसका शव बरामद हुआ था। 26 जुलाई को रामधाम कालोनी निवासी व्यक्ति ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर 20 वर्षीय पुत्री सुहानी की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद तलाश में जुटी पुलिस ने 27 जुलाई को पथरी पॉवर हाउस बैराज से उसका बरामद किया था। मृतका के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि सुहानी ने अजय पुत्र स्व.राजपाल निवासी ब्रहमपुरी रावली से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद मृतका का पति एवं ससुराल के अन्य सदस्य उससे अमानवीय व्यवहार करते थे। जिस कारण उनकी बेटी काफी परेशान रहती थी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससूराल पक्ष द्वारा दी गई मानसिक यातना के दबाव में सुहानी ने आत्महत्या की है। पुलिस टीम ने घटना की जांच की तो सामने आया कि मृतका सुहानी ने अपने परिवार को बिना बताये गुपचुप तरीके से प्रतिवादी अजय से कोर्ट मैरिज शादी की थी और अपने मायके आ गई थी।

इसी दौरान मृतका सुहानी के गर्भवती होने पर उसके पति अजय ने उससे लगातार अपनी इच्छानुसार काम करवाने का दबाब बनाने के साथ ही यह धमकी भी दी कि वह मौहल्ले में सबको बता देगा कि सुहानी उसके बच्चे की मां बनाने वाली है। इन बातों को लेकर मृतका परेशान चली आ रही थी। बदनामी के डर से मानसिक रुप से परेशान युवती ने बहारदाबाद में लाल पुल के पास नहर मे कूद कर आत्महत्या कर ली। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी अजय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, गैस प्लांट चौकी प्रभारी एसआई चरण सिंह चौहान, कांस्टेबल करम सिंह व गंभीर तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button