मदन कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कनखल स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित हवन-पूजन में शामिल हुए। आश्रम के संचालक एवं पीठाधीश्वर महंत मानदास के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित की और सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। मदन कौशिक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जन-जन के आराध्य हैं। उन्होंने रामायण की रचना कर समाज को एक आदर्श एवं प्रेरणादायी महाकाव्य दिया। रामायण के अध्ययन से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। महंत मानदास महाराज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं हर युग में प्रासंगिक रहेंगी। सभी को उनके जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष आत्माराम बेनीवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक तेश्वर, चमार वाल्मीकि महासंघ उत्तराखंड के संस्थापक अध्यक्ष भंवर सिंह, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण तेश्वर, शहर अध्यक्ष सलेकचंद, नीरज छाछर, भावाधस नेता राजेश छाछर, पर्यावरण पर्यवेक्षक एकता परिषद के प्रदीप खैरवाल सहित अजय कुमार, राजेश, मनोज, प्रवीण, उमेश कुमार, लोकेश और दीपक तेश्वर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



