उत्तराखंड

स्वामी कैलाशानंद गिरी की 16 दिवसीय विशेष साधना संपन्न

मां काली की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी द्वारा लोककल्याण के निमित श्री दक्षिण काली मंदिर में की जा रही मां भगवती की 16 दिवसीय विशेष साधना सोमवार को संपन्न हो गयी। साधना के संपन्न होने पर श्रद्धालु भक्तों को आशीवर्चन प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मां काली की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा कामराज द्वारा स्थापित श्री दक्षिण काली मंदिर शक्ति और ऊर्जा का स्रोत है। मंदिर में मां दक्षिण काली साक्षात विराजमान हैं। जो भक्त नियमित रूप से मां दक्षिण काली के दर्शन और पूजन करते हैं। मां दक्षिण काली की कृपा से उनके जीवन में आ रही सभी कठिनाईयां और बाधाएं दूर हो जाती है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है।

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के प्रमुख शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरूदेव 16 दिनों तक रोजाना 20 घंटे की कठिन साधना के फलस्वरूप लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। भारत सहित समस्त विश्व में शांति और प्रगति का वातावरण बनेगा। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरूदेव की विशेष साधना के दौरान कोलकाता व बेंगलुुरू से मंगाए गए विशेष प्रकार के पुष्पों व मां की श्रंग्रार सामग्री का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि गुरूदेव की साधना के दौरान उन्हें भी कई सुखद अलोकिक अनुभव हुए हैं। जिन्हें शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button