उत्तराखंड

कुंभ मेले की सफलता के लिए सभी सहयोग करें: बाबा हठयोगी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष बाबा हठयोगी ने कुंभ मेलाधिकारी सोनिका की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए सभी से कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। प्रेस को जारी बयान में बाबा हठयोगी ने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों के लिए समय कम शेष है। सरकार के निर्देशन में मेलाधिकारी सोनिका मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। शहर को सजाने-संवारने के साथ श्रद्धालुओं और संतों की सुविधाओं के लिए बड़े स्तर पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं तथा घाटों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निर्माण कार्यों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, जो उचित नहीं है।

मेलाधिकारी अखाड़ों और संत समाज के साथ निरंतर विचार-विमर्श कर रही हैं। बाबा हठयोगी ने कहा कि कुंभ मेले को भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सरकार, मेला प्रशासन, अखाड़ों, संत समाज और स्थानीय जनता को मिलकर सहयोग करना चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयासों से कुंभ मेला ऐतिहासिक और सफल आयोजन बनेगा।

Related Articles

Back to top button