उत्तराखंड

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने की समस्याओं का समाधान करने की मांग

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलौत तथा कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चन्द्र सुयाल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याएं दूर करने की मांग की। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में जितेंद्र रघुवंशी ने हरिद्वार में शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा ध्यान दिलाते हुए असम की तरह प्रत्येक जिले में स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाने, आवासहीन स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भूखण्ड उपलब्ध कराने, दोहरी पेंशन योजना के कारण परेशान हो रहे परिवारों का समाधान करने, यदि पेंशन शब्द से यह परेशानी हो रही है तो सम्मान पेंशन का नाम बदलकर सम्मान निधि करने, सम्मान निधि में वृद्धि करने, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में पंजाब सरकार की भांति पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन तथा पुत्रवधु को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने, सचिव स्तर की बैठक निर्धारित समयावधि में आयोजित करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय जिलेवार प्रकाशित करने, शहीद जगदीश वत्स सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी क्षेत्रवार पाठ्यक्रम में शामिल करने, शहीद जगदीश वत्स की जयन्ती, पुण्यतिथि प्रदेश स्तर पर आयोजित करने, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बेरोजगार युवक युवतियों को सरकारी नौकरी में अनुकम्पा नियुक्ति देने, स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद में नियमानुसार उपाध्यक्षों की नियुक्ति करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर मांग पत्र सौंपा। जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने तत्काल ही मांग पत्र में दिए गए बिन्दुओं पर अधिकारियों को समुचित कदम उठाने के लिए निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button