आस्थाउत्तराखंड

शिव आराधना से होती है करोड़ों गुणा पुण्य फल की प्राप्ति: स्वामी भास्करानंद

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती है। सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा विश्वास के साथ भगवान शिव की आराधना से करोड़ों गुूणा पुण्य फल प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं को शिव पूजन विधि से अवगत कराते हूुए स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव की पूर्ण कृपा प्राप्त करने के लिए सवेरे, दोपहर और और सांयकाल उनकी पूजा करनी चाहिए। सवेरे किए जाने किए जाने वाले शिव पूजन से मन को शांति मिलती है। दोपहर की पूजा से इच्छाओं की पूर्ति होती है। शाम की पूजा से भक्त को शक्ति मिलती है। शिव आराधना से विवाह, कारोबार आदि में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि महादेव शिव की पूजा करने के दौरान मानसिक व शारीरिक शुद्धि का ध्यान रखें। निस्वार्थ भाव, सच्ची श्रद्धा और समर्पण भाव से शिव पूजन करें तो सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि आराधना के दौरान शिव लिंग पर विल्व पत्र अर्पित करें और पंचामृत से जलाभिषेक करें। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना करते हुए माता पार्वती का भी ध्यान करें। ऐसा करने से भगवान शिव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं। भक्त को शिव और शक्ति दोनों की कृपा प्राप्त होती है। शिव और शक्ति की सम्मिलित कृपा से बिगड़ा भाग्य भी संवर जाता है। सभी कार्यो में सफलता प्राप्त होती है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button