तुलसी माता भारतीय संस्कृति और सभ्यता का द्योतक है: अशोक मलिक

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
सहारनपुर। लेबर कॉलोनी स्थित भगवती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में श्री योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा तुलसी पूजन के कार्यक्रम के पुरोहित विद्यालय प्रबंधक एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राजेश्वर सैनी संयोजक डॉक्टर सुशील धीमान ने मां सरस्वती के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा यदि किसी व्यक्ति को बीमारी हो जाती है तो प्रकृति में ही बीमारी का निदान (उपचार)भी है और जिसमें तुलसी का विशेष महत्व है तुलसी बहुत सी बीमारियों का निदान भी करती है इस प्रकार हर व्यक्ति को अपने घरों में तुलसी के पौधे लगाने चाहिए हिन्दू धर्म में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मे तुलसी माता के रूप में पूजनीय होती है प्रकृति के द्वारा पेड़ पौधे और जड़ी बूटियां जो बीमारियों का निदान करती है वह पेड़ पौधे जड़ी बूटियां जाति धर्म नहीं देखते इसलिए सभी धर्म में तुलसी माता का सर्वोपरि स्थान होना चाहिए।

श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राजेश्वर सैनी जी एवम डॉक्टर सुशील धीमान जी ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है और हम छोटे-छोटे स्कूलों में जाकर निस्वार्थ भाव से छोटे बच्चों के अंदर ही लुप्त होते संस्कृति को बचाने का प्रयास किया जाता है इसलिए जिन स्कूलों में संस्कारिक शिक्षा देने पर बोल दिया जाता है गौ माता धरती माता देवी देवताओं और तुलसी माता से सर्वोपरि जननी माता है इसलिए हमें जननी माता को भी पूजनीय मानना चाहिए। स्कूली बच्चों में कुमारी वासु उर्फ वैष्णवी कुमारी आयुषी कुमारी सिमरन ैकुमारी कीर्ति कुमारी अंशिका चौधरी नैंसी प्रिया प्रियंका शालू खुशी ने विधिवत पूजा अर्चना की बालकों में गुरु इकबाल नारायण सिंह सागर लक्ष्य मलिक हर्षित आदि ने पूजा अर्चना की कार्यक्रम में धनु राम शर्मा यशपाल सिंह कृष्ण धीमान एस कंबोज रविंदर शरद राजन अशोक कुमार प्रिया कावत्र काजल हरेंद्र मेनू डिंपल चौधरी धीरज चौधरी वैभव शर्मा रजनी आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा मलिक ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
[banner id="7349"]



