वाजिद अली ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
लखनऊ प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में जनपद सहारनपुर निवासी वाजिद अली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शहजाद अली, सहारनपुर जिला अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वाजिद अली का पार्टी परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जनसामान्य से जुड़ने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के हितों और अधिकारों के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वाजिद अली के जुड़ने से सहारनपुर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और जनसंपर्क को मजबूत बनाने में सहयोग प्राप्त होगा। इस अवसर पर चौधरी अय्यूब अली, संदीप कश्यप (जिला सलाहकार, सहारनपुर), वीरेंद्र कश्यप (सूचना प्रभारी, जिला सहारनपुर), चौधरी जुबेर, सोनू कुमार मेदा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



