झंडा चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कनखल स्थित झंडा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिल सके और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली पर्व के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



