भागीरथ महोत्सव मेला 3.0 में बच्चों ने अपनी कला का जादू बिखेरा

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। फाउंड्री गेट के सामने, धीरवाली रोड पर आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 3.0 में बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी श्रेयानंद गिरि जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि के रुप मे शिवालिक नगर मंदिर समिति सचिव शशिभूषण पांडेय, हरिओम गुप्ता, रामव्रत कुशवाहा एवं आर.के. चौहान , भुवन सुयाल, ओ एन शुक्ला, भेल सेक्टर 4 मंदिर के सचिव देवेश वशिष्ठ, आशीष शर्मा, प्रदीप कुमार, सामुदायिक शिवालिक नगर से राकेश शर्मा उपाध्यक्ष, भारत भूषण सचिव, शरत चंद्र ,प्रवीण कपिल,जय ओंम गुप्ता, अवधेश शर्मा ,श्रीमती सर्वेश रानी चौहान , राम लीला समिति सेक्टर 5बी मे सचिव चन्द्र शेखर जी , रिंकू,गौरव पाल, विकास राजपूत, कृष्ण कुमार गुप्ता , आशुतोष, पियूष, का आयोजन समिति ने स्वागत एवं सम्मान किया। समिति अध्यक्ष मनोज यादव ने मेले के उद्देश्य एवं व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए सभी से मेले में आने की अपील की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक संतोष साहू ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी बच्चों एवं विजेताओं को 4 नवंबर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। समिति के सचिव परमाल सिंह ने बताया कि मेला 6 नवंबर तक चलेगा। 5 नवंबर को पहाड़ी लोकगायक अमित खरे एवं मंजू नौटियाल अपनी प्रस्तुतियां देने आ रहे। कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया ने बताया कि मेले में आकर्षक झूलों के साथ साथ जलपरी, मारुति सर्कस एवं विभिन्न तरह की दुकानों सहित मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध हैं, जिनका बड़ी संख्या में लोग आनंद ले रहे हैं।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल (पूर्व सैनिक), सचिव परमाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार साहू, सतीश पुंडीर, सचिन शर्मा, पंडित शिवनारायण शर्मा, राजीव शर्मा, विनोद शाक्य, आशीष शुक्ल, नवनीत, हिमांशु सैनी, रविंद्र प्रताप यादव, रविंद्र उछोली, विनोद चौहान, रामललित, विजय शंकर चौबे, धन्जय यादव, विमल कुशवाहा, मनोज मांझी, नीरज परिहार, रणवीर अमित वालिया रामचन्द्रयादव, सुधीर शर्मा धस्माना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष तरुण शुक्ल ने सभी मीडिया बंधुओं से अपील की, मेले में आगामी आयोजनों का हरिद्वार वासियों को अधिक से अधिक मिले इसलिए भागीरथ महोत्सव की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करें साथ ही ख़बरों को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए सभी मीडिया बंधुओं का आभार भी व्यक्त किया।



