आस्थाउत्तराखंडराजनीति

चमोली: दिल्ली में बन रहे केदारनाथ धाम और केदारनाथ मंदिर से सोना गायब होने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ ट्रस्ट द्वारा बनाये जा रहे केदारनाथ धाम का विरोध उत्तराखंड में जगह-जगह देखने को मिल रहा है। तीर्थ पुरोहितों से लेकर स्थानीय लोगो तक इस मुद्दे पर मुखर होकर विरोध कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस भी इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने में लगी है। केदारनाथ मंदिर के दिल्ली में बनाये जाने का विरोध थराली में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर किया। थराली कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय के सम्मुख सड़क पर एकत्रित होकर सूबे की सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार धर्म का व्यापारीकरण कर रही है और देवभूमि समेत बाबा केदार के भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि आस्था का ये व्यापारीकरण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सूबे के मुख्यमंत्री खुद दिल्ली में बन रहे केदारनाथ धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

ऐसे में सरकार की मंशा पर सवाल उठता है कि आखिर सरकार उत्तराखंड के लोगो की आस्था के साथ इतना खिलवाड़ क्यो कर रही है।

वहीं कांग्रेसियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब हो गया लेकिन इस पर जांच की बजाय सरकार दिल्ली मे बन रहे केदारनाथ धाम के शिलान्यास में सम्मिलित हो धर्म का व्यवसायीकरण में जुटी है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button