उत्तराखंड

वेतन वृद्धि व टर्मिनेट कर्मचारियों की वापसी की मांग को लेकर धरने पर बैठे जेके टायर कंपनी के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, प्रबंधन का किया पुतला दहन

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। वेतन वृद्धि व टर्मिनेट कर्मचारियों की वापसी की मांग को लेकर धरने पर बैठे जेके टायर कंपनी के कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा। मंगलवार को कर्मचारियों ने बालावाली क्षेत्र में कंपनी प्रबंधन का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 11 महीनों से उनकी सैलरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि नियमानुसार वेतन वृद्धि होनी चाहिए थी। कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन उनकी मेहनत का सम्मान नहीं कर रहा और जानबूझकर वेतन बढ़ाने में देरी कर रहा है और अपनी मनमानी करते हुए कर्मचारियों को टर्मिनेट कर रहा है। इससे उनके भीतर गहरी नाराजगी है।

 

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस विरोध प्रदर्शन को किसान और राजनीतिक नेताओं का भी समर्थन मिला। किसान नेता चौधरी किरत सिंह और कांग्रेस नेता सत्यवीर चौधरी ने कर्मचारियों का समर्थन करते हुए प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि 7 तारीख तक वेतन वृद्धि नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। नेताओं ने यह भी कहा कि मांगें पूरी न होने पर रेलवे ट्रैक पर धरना देने का निर्णय लिया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए अब यह देखना होगा कि फैक्ट्री प्रबंधन इस विरोध पर क्या रुख अपनाता है और कर्मचारियों को उनका हक मिलता है या नही।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button