
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)
उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त के तहत जनपद पुलिस द्वारा अवैध कारोबार/नशीले पदार्थो का जड से खात्मा करने के लागातार प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण मे तहसीलदार बड़कोट श्रीमती रेनू सैनी व थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस, एस०ओ०जी० व राजस्व की टीम द्वारा डामटा व बर्नीगाड क्षेत्र मे छापेमारी कर राजस्व क्षेत्र के ग्राम भौंती के आस-पास करीब 120 नाली भू-भाग तथा ग्राम सिगुंणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली भू-भाग कुल 160 नाली(3.2 हेक्टेयर) पर अवैध अफीम/पोस्त की खेती का विनष्टीकरण किया गया।
ग्राम सिंगुणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली कृषि भूमि पर बिना लाईसेंस के अवैध अफीम पोस्त की खेती करने वाले 4 भू-स्वामियों अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह व मैंदर सिंह के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा-8/18 NDPS Act मे अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अफीम की खेती करने वाले अभियुक्तों का विवरण:-
1- अमर सिंह पुत्र तेग सिंह
2- राजेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह
3- रणवीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह
4- मैंदर सिंह पुत्र सीताराम
निवासीगण ग्राम सिंगुणी थाना पुरोला, उत्तरकाशी
पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत
2. उ0नि0 राजेश कुमार- चौ०प्र० नौगांव
3. उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट- चौ०प्र० डामटा
4. हे0का0 अब्बल सिह
6. हे0का0 राजेन्द्र सिंह
7. का0 रोशन तोमर
7. का0 552 देवेन्द्र कुमार
8. का0 568 रणवीर राय
9. का0 156 कुलवीर भंडारी
10 एस०ओ०जी० टीम (यमुना वैली)
राजस्व टीम:-
1- श्रीमती रेनू सैनी, तहसीलदार बड़कोट
2- रा०उ०नि० बड़कोट, शिवम सिंह
[banner id="7349"]