उत्तराखंडप्रशासन

कांवड़ मेले में बिछड़े तीन मासूमों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। कांवड़ मेले की भीड़ में खोए तीन मासूम बच्चों को फेरुपुर चौकी पुलिस ने सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। ऑपरेशन स्माइल के तहत की गई इस त्वरित कार्रवाई ने दो परिवारों को राहत दी है। पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। गश्त पर तैनात कांस्टेबल अनिल पंवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन घबराए हुए बच्चे मिले। तुरंत सभी को चौकी लाया गया और काउंसलिंग कर जरूरी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद बच्चों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें चौकी बुलाया गया। तीनों बच्चे अनुभव (11 वर्ष), पुत्र नवीन, निवासी रुड़की।

मेला देखने दोस्तों के साथ आया था, भीड़ में भटक गया। अभि और उदय, निवासी ग्राम ब्रह्मपुर, थाना खानपुर कृ दोनों सगे भाई। कांवड़ लेने आए थे और रास्ता भटक गए। पुलिस की सक्रियता से सभी बच्चों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को पाकर परिजन भावुक हो गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज अशोक सिर्शवाल और कांस्टेबल अनिल पंवार का आभार व्यक्त किया। कांस्टेबल अनिल पंवार ने कहाकि बच्चों की मुस्कान ही हमारी असली उपलब्धि है। ऐसे मामलों में एक पल की भी देर नुकसानदायक हो सकती है। हमने तत्काल कार्रवाई कर बच्चों को सुरक्षित मिलाया।

परिजनों की आंखों में छलके आंसू
बच्चों को पाकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने पुलिस की मानवीय पहल को सलाम करते हुए कहा कि यह अनुभव कभी नहीं भूल पाएंगे।

जनता ने की सराहना
फेरुपुर पुलिस की तत्परता की आम जनता सराहना कर रही है। ऑपरेशन स्माइल के तहत की गई यह कार्रवाई पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूती प्रदान कर रही है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button