
कलयुग दर्शन (24×7)
मो. नदीम (संपादक)
हरिद्वार। धर्मनगरी से दुखद खबर सामने आई है जहां रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में हाई टेंशन तार के टूटने से भगदड़ में 6 से अधिक लोगों की मृत्यु एवं दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके के पर पहुंच गई है। मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद हाई टेंशन तार टूटने से भगदड़ मच गई।
इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं सातवीं मौत की भी सूचना प्राप्त हुई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने एएनआई से बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे घटनास्थल के लिए रवाना ह। वहीं नीचे लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि रविवार के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर भर हुआ था।
घटना मनसा देवी मंदिर से 100 मीटर पहले सीढ़ी मार्ग पर हुई है। घटना का कारण हाई टेंशन लाइन का तार टूटना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करंट फैलने की अफवाह से इस घटना की आशंका है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल हैअभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पैदल मार्ग पर बिजली का तार टूट कर गिरने से श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मची है।
फिलहाल मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं से खाली करा लिया गया है। कई श्रद्धालुओं को अचेत हालत में जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमें पहुंचीं। पुलिस ने फौरन मंदिर परिसर को खाली कराया और भीड़ को काबू में किया। घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाया गया।
राहत-बचाव कार्य करीब दो घंटे तक चला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा शुरू कर दी गई है।
[banner id="7349"]