उत्तराखंड

राज्य की एकता अखण्डता को बनाये रखने में सभी का सहयोग जरूरी: डा0 संतोषानंद देव महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)

रविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री अवधूम मंडल आश्रम बाबा हीरा दास हनुमान जी मंदिर के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर डा0 संन्तोषानंद देव महाराज ने कहा कि रंजत महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। हमारे द्वारा श्री अवधूत मंडल में संत महापुरुषों के सानिध्य में राज्य की खुशहाली एवं तरकी के लिये हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात संत महापुरुषों को भोजन प्रसाद विततिर किया गया। डा0 सन्तोषानंद देव महाराज ने कहा कि राज्य की एकता अखण्डता बनाये रखने के लिये सभी को समन्वय स्थापित करना चाहिए।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास में महत्वूपर्ण योगदान दे रहे है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रखते है। केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाए लगातार प्रदेश को मिल रही है। उन्होंने कहा कि सभी को राज्य की प्रगति के लिये मिलजुल कर प्रयास करने होगे। संत समाज सदैव ही श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ मैदान के विवाद को उत्पन्न नहीं करना चाहिए। प्रदेश में रहने वाले सभी उत्तराखंडी है। उन्होंने कहा कि संत समाज लगातार राज्य की खुुशहाली के लिऐ विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी करता है। श्री अवधूत मंडल आश्रम में अनेकों जनकल्याणकारी कार्य लगातार किये जाते है। मानव सेवा ही हमारा धर्म है।

Related Articles

Back to top button