जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई डीएलआरसी की बैठक

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में डीएलआरसी की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिन बैंकों का सीडी रेशियों राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत से कम है उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होने इस सम्बन्ध में अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। श्री मनीष बंसल ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन, एक जनपद एक उत्पाद, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए। पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पीएम सूर्य घर योजना के लंबित आवेदनों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी बैंको के समन्वयकों को कहा कि ऋण फाइलों की अस्वीकृति उचित एवं संतोषजनक कारण के साथ ही की जानी चाहिए। बिना संतोषजनक कारण के ऋण अस्वीकृत किए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री कृष्णु दास, डीडी नाबार्ड श्री साद बिन अफरोज सहित, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से श्री जसजीत सिंह कालरा, सांसद प्रतिनिधि श्री संदीप वर्मा व जनपद के सभी बैंकों के जिला समन्वयक व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



