उत्तराखंड
जिला योजना समिति निर्वाचन की अंतिम मतदाता सूची जारी
दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद हुआ अंतिम प्रकाशन

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। जिला योजना समिति निर्वाचन- 2026 के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के नियमानुसार निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की गई है। सूची में जनपद के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों को शामिल किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अंतिम मतदाता सूची आगामी जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 में प्रभावी रहेगी।




