उत्तराखंडदुखदप्रशासन

एक युवक ने जंगल में युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार, पिथौरागढ़। एक युवक ने जंगल में युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब युवती गर्भवती हो गई। मामले में पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीमांत पिथौरागढ़ जिले के थल थाना क्षेत्र का है।

पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव ने बताया कि मामला थाना थल क्षेत्र का है। जहां एक शख्स ने पुलिस में तहरीर देकर बताया था कि अनिल कुमार नाम युवक ने जंगल में उनकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जिससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई। अभी उनकी बेटी 7-8 माह की गर्भवती है, इसका पता उन्हें अब चला है।

तहरीर के आधार पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ थल थाने में संबंधित धारा में अभियोग पंजीकृत किया, जिसकी विवेचना महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौनी को सौंपी गई। पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button