उत्तराखंड

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सड़क सुरक्षा पर सख्ती के दिए निर्देश, 25 ब्लैक स्पॉट सुधारने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के आदेश

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 25 ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन संचालन पर सख्त प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

शिक्षा विभाग को विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा चिकित्सा विभाग को दुर्घटना पीड़ितों के त्वरित उपचार के लिए अस्पतालों का पैनल तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं NHAI को राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता डी.पी. सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, आरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण चंद्र पलारिया, सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार वर्मा, एनएचएआई अधिकारी एम. संतोष, लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार (हरिद्वार), सोनू त्यागी (रुड़की), नवनीत पांडे (लक्सर) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button