उत्तराखंड

कल्पवृक्ष के समान है श्रीमद्भागवत कथा: स्वामी हरिचेतनानंद

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि साक्षात श्रीहरि की वाणी श्रीमद्भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है। जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति सहज ही हो जाती है। खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि अन्य युगों में आत्म कल्याण और मोक्ष के लिए जहां अनेक यत्न करने पड़ते थे।

वहीं कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन और श्रवण से ही श्रीहरि की कृपा प्राप्त हो जाती है। निर्धन निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के प्रभाव से अधोगति में पड़े पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। सभी को अपने पितरों के कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अवश्य करना चाहिए। कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र बंसल और प्रो.रमाकांत पांडेय सहित सभी श्रद्धालु भक्तों ने भागवत पूजन कर कथाव्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button