उत्तराखंड

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सीएम धामी का पत्रकारों को दी शुभकामनाएं, कहा पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा मजबूत स्तंभ

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर देश एवं प्रदेश के समस्त पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी सन्देश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है, समाज में जनजागरुकता एवं जन भावनाओं को अभिव्यक्ति देने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति आपकी प्रतिबद्धता लोकतंत्र को सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समाज को जागरूक, शिक्षित और सही दिशा प्रदान करने के आपके अथक प्रयासों को कोटिशः नमन।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान समय में पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एवं पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में देश के राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है तथा पत्रकारिता से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्षता, विश्वसनीयता एवं जनहित की भावना आज भी पत्रकारिता की मूल आत्मा है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही सफल पत्रकारिता की पहचान है। यह समाज में बदलाव लाने का भी प्रभावी माध्यम है। इसके साथ ही, राज्य में पत्रकारों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊं क्षेत्र के पत्रकारों के लिए लगभग ₹6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास भी किया है।

Related Articles

Back to top button