उत्तराखंडप्रशासन

ऋषिकेश: राजस्थान से सुसाइड करने ऋषिकेश पहुंची महिला, पुलिस की सूझबूझ से बची महिला की जान

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

राजस्थान से ऋषिकेश के तपोवन पहुंची एक महिला ने गरुड़चट्टी क्षेत्र मे गंगा मे छलांग लगा दी थी। पुलिस की सूझबूझ से महिला की जान बचा ली गई।

बताया जा रहा है कि महिला के परिजन पुलिस को पूर्व मे ही बता चुके थे कि शर्मिला नाम की महिला घर से सुसाइड करने की बात कह कर निकली है, जिस पर पुलिस की सतर्कता ने महिला को गंगा मे रेस्क्यू कर सकुशल बचा लिया।

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि महिला के परिजनों को थाने बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं महिला के परिजनों ने जमकर पुलिस की प्रशंसा की हैं।

Related Articles

Back to top button