पूर्व मेयर गौरव गोयल ने छात्राओं को वितरित की निशुल्क पाठ्य सामग्री

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल की ओर से श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज में सैकड़ों छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व मेयर यशपाल राणा और आचार्य रजनीश शास्त्री महाराज अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करना सभी का अधिकार है। शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना पुण्य का कार्य है और शिक्षा से ही जीवन में अच्छे संस्कार आते हैं। उन्होंने गौरव गोयल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं का उत्साह बढ़ता है और शिक्षा के प्रति रुचि विकसित होती है। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पारुल सैनी सहित विद्यालय के शिक्षक, गणमान्य लोग और अन्य अतिथि मौजूद रहे।




