उत्तराखंड

11 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को 11.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान लालपुर से आगे नहर पटरी पर जटवाड़ा पुल की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सयान उर्फ नोनू पुत्र मोहर्रम निवासी मोहल्ला सोनिया बस्ती, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल सुनील शर्मा, अर्जुन चौहान और रविन्द्र चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button