उत्तराखंडप्रशासन

विकासनगर: उप जिला चिकित्सालय का डीएम सविन बंसल ने किया औचक निरीक्षण

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

विकासनगर। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। विकासनगर, कालसी, शय्या क्षेत्र वासियों के द्वारा जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि उप जिला चिकित्सालय होने के बावजूद भी अस्पताल मे भर्ती मरीजों को खाना नहीं मिल पा रहा है और चिकित्सालय में साफ सफाई पर खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

व्यवस्थाओ का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों के खाने की व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रशाशन को टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरा करते हुए एक महीने मे सभी भर्ती मरीजो के बेहतर खाने की व्यवस्था करने का निर्देश दे दिया है। वही डॉक्टर की शिकायत पर पाया गया की CMS पिछले 10 दिनों से बिना कारण बताये छुट्टी पर है।

Related Articles

Back to top button