उत्तराखंड

महंत दिनेश मुनि ने दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज की दी शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार (कनखल)। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण, कनखल के कारोबारी महंत श्री दिनेश मुनि जी ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों, संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। महंत श्री दिनेश मुनि जी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और अधर्म से धर्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। सनातन धर्म हमें प्रेम, करुणा, त्याग, परोपकार और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संत समाज का दायित्व है कि वह समाज को धर्म, संस्कार और आध्यात्मिकता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर होते हैं।

सभी को मिल-जुलकर पर्व मनाना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनकी खुशियों में भी भागीदार बनना चाहिए। अंत में महंत श्री दिनेश मुनि जी ने मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश से सभी के परिवारों में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button